Move to Jagran APP

लॉकडाउन में चार घंटे की ढील के दौरान बाजार में उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता ऊधमपुर दो दिन के सख्त लॉकडाउन के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने एक बार

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 01:48 AM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 06:17 AM (IST)
लॉकडाउन में चार घंटे की ढील के दौरान बाजार में उमड़ी भीड़
लॉकडाउन में चार घंटे की ढील के दौरान बाजार में उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : दो दिन के सख्त लॉकडाउन के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने एक बार फिर से चार घंटे की ढील दी। इस ढील के दौरान लोगों की भीड़ दूध, दवा और सब्जी, राशन खरीदने के लिए उमड़ पड़ी। बाजार में कुछ जगहों पर शारीरिक दूरी बनाकर खरीदारी करते लोग नजर आए तो कहीं पर लापरवाही से बिना शारीरिक दूरी बनाए खरीदारी करते दिखे।

loksabha election banner

ऊधमपुर जिले में लॉकडाउन के दौरान प्रशासन और पुलिस द्वारा काफी सख्ती बरती जा रही है। दो दिनों तक लॉकडाउन में कोई ढील न देने के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक दवा, दूध, डेयरी उत्पाद व आवश्यक चीजों की खरीदारी के लिए लॉकडाउन में छूट दी। दो दिन बाद मिली छूट के दौरान लोग सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बाजार में दूध, दही, पनीर, दवा, सब्जी और राशन की चीजें खरीदने के लिए बाजार में पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक बाजार में खासी भीड़ रही। दोपहर 12 बजे तक लोगों की चहल-पहल बाजार में रही।

समय सीमा समाप्त होते ही पुलिस ने लाउड स्पीकर पर बाजार में घूम कर अवधि समाप्त होने की घोषणा कर सभी को दुकानें बंद करने और बाजार में मौजूद लोगों को घरों को जाने को कहा। इसके थोड़ी ही देर में बाजार में फिर से सन्नाटा छा गया। सड़कों पर पहले की तरह आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले लोग और एंबुलेंस और आपात स्थिति में निकले लोगों के वाहन ही नजर आए। आज भी रहेगी लॉकडाउन में चार घंटे की ढील

दो दिन सख्त लॉकडाउन के बाद चार घंटे की ढील में खरीदारी करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रशासन ने शनिवार को भी लॉकडाउन में चार घंटे की ढील देने का फैसला लिया है। कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में रोज दी जा रही ढील को बंद कर दिया था। इसके बाद दो दिन लॉकडाउन रखने के बाद प्रशासन चार घंटे की ढील दे रहा था।

डीसी ऊधमपुर डॉ. पियूष सिगला ने बताया कि शनिवार को भी लॉकडाउन में चार घंटे की ढील रहेगी। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करने और केवल जरूरी चीजें लेने के लिए घरों से बाहर निकलने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए खरीदारी करते समय शारीरिक दूरी हर हाल में बनाने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.