विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किश्तवाड़ में सड़क किनारे मिला जिंदा विस्फोटक: बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट, दूर-दूर तक सुनाई दी आवाज

Published: Sat, 14 Mar 2026 05:59 AM (IST)

किश्तवाड़ के वृंदावन इलाके में सड़क किनारे एक जिंदा रॉकेट (विस्फोटक) मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और बम निरोधक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. किश्तवाड़ के वृंदावन में सड़क किनारे मिला जिंदा रॉकेट

  2. पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मौके पर कार्रवाई की

  3. सुरक्षित तरीके से रॉकेट को नष्ट कर बड़ा हादसा टाला गया

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़। किश्तवाड़ के वृंदावन इलाके में सड़क किनारे एक जिंदा रॉकेट (विस्फोटक) मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा।

एहतियात के तौर पर आसपास मौजूद लोगों को वहां से दूर हटाया गया। इसके साथ ही किश्तवाड़-अनंतनाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई।

बम निरोधक दस्ता ने सुरक्षा मानकों के तहत पहले एक गड्ढा खोदा और फिर विस्फोटक को उसमें रखकर नियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिया। विस्फोटक को नष्ट करने के दौरान हुई तेज आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। समय रहते कार्रवाई होने से किसी बड़े हादसे से बचाव हो गया।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोटकवहां कैसे पहुंचा और इसे कौन लेकर आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका काफी व्यस्त रहता है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।