तेंदुए के आतंक से लोग परेशान
संवाद सहयोगी, रियासी : जिले के धरमाड़ी इलाके में कई दिन से तेंदुए का आतंक जारी है। इलाक
संवाद सहयोगी, रियासी : जिले के धरमाड़ी इलाके में कई दिन से तेंदुए का आतंक जारी है। इलाके में तेंदुए ने कई बार पालतू जानवरों और लोगों पर हमले करके उन्हें घायल किया है। हाल ही में तेंदुए ने एक घटना में दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। अभी कुछ दिनों में तेंदुए ने लोगों के घरों में घुसकर कई भेड़ बकरियों को शिकार बना लिया था। तेंदुए के आतंक के कारण क्षेत्रवासियों ने भी अकेले घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। लोग टोलियां बनाकर कामकाज के लिए जाते हैं ताकि उससे सामना होने की सूरत में वह उससे भिड़ सकें।
स्थानीय निवासी खालिद ने बताया कि तीन दिन में तेंदुए ने धरमाड़ी में रफीक के घर में घुसकर उसकी एक बकरी को मार दिया। कबीर के घर में भी तेंदुए ने दो बकरियों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा दामन इलाके में अब्दुल करीम के पालतू कुत्ते को भी तेंदुए ने मार दिया। खालिद ने बताया कि दो दिन पहले शाम के समय वह अपने कुछ साथियों के साथ वाहन में सवार होकर अरनास से धरमाड़ी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में एक स्थान पर वह अपना वाहन धोने के लिए जैसे ही रुके। तो कुछ ही दूर सड़क पर तेंदुआ बैठा नजर आया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मोबाइल के जरिये आसपास रहने वाले परिचितों को दी। लोगों ने वहां से कुछ दूर पहुंचकर पटाखे फोड़े। जिससे तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले धरमाड़ी इलाके में तेंदुए ने इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। क्षेत्रवासियों ने वन्य जीव संरक्षण विभाग से इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है।