विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किश्तवाड़ में क्या हो रहा है? छात्रू-नागसेनी के बाद एक और नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया, POCSO एक्ट में केस दर्ज

Published: Thu, 24 Sep 2026 04:10 PM (IST)

किश्तवाड़ में एक और नाबालिग ने बेटी को जन्म दिया है, जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला ...और पढ़ें

किश्तवाड़ में एक और नाबालिग का प्रसव, छात्रू-नागसेनी के बाद तीसरा मामला। (फाइल फोटो)

किश्तवाड़ में एक और नाबालिग का प्रसव, छात्रू-नागसेनी के बाद तीसरा मामला (फाइल फोटो)

HighLights

  1. किश्तवाड़ में एक नाबालिग बच्ची ने बेटी को जन्म दिया।

  2. पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

  3. बाल कल्याण एजेंसियां भी मामले की जांच में जुटी हैं।

जागरण संवाददाता, किश्ड़तवाड़। जिला में नाबालिग के गर्भवती होने के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। छात्रू और नागसेनी मामले को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि जिला अस्पताल किश्तवाड़ में बुधवार देर रात एक और नाबालिग ने बेटी को जन्म दिया। नाबालिग को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने जांच की तो उसके गर्भवती होने का पता चला।

नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस के साथ बाल कल्याण से जुड़े अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरु कर दी है।

चिकित्सकों की निगरानी में मां और नवजात की देखभाल की जा रही है। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस अब उन परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है, जिनमें बच्ची गर्भवती हुई। इसके साथ ही जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

बाल संरक्षण एजेंसियां कर रहीं कार्रवाई

नाबालिग की सुरक्षा तथा उसके अधिकारों को ध्यान में रखते हुए बाल कल्याण से संबंधित एजेंसियां भी मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं। डीएसपी मुख्यालय किश्तवाड़ इशान गुप्ता ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरु कर दी है।

पहले भी सामने आ चुके हैं केस

किश्तवाड़ जिले में कम समय के भीतर नाबालिग के गर्भवती होने और प्रसव का यह एक और मामला सामने आया है। इससे पहले भी जिले में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। ताजा घटना के बाद पुलिस और बाल संरक्षण से जुड़े विभागों ने मामले की जांच और आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।