विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माता वैष्णो देवी यात्रा 14वें दिन भी स्थगित, कटड़ा में हजारों परिवार की रोजी-रोटी पर छाया संकट

Published: Tue, 09 Sep 2025 02:49 PM (IST)

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित होने से कटड़ा तहसील के हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है। मजदूर दस्तकार ...और पढ़ें

माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, हज़ारों परिवार संकट में (जागरण फोटो)
माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, हज़ारों परिवार संकट में (जागरण फोटो)

HighLights

  1. यात्रा स्थगित होने से परिवारों पर असर
  2. मजदूर यूनियन ने राहत पैकेज मांगा
  3. आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार

संवाद सहयोगी, कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के स्थगित होने से कटड़ा तहसील के हज़ारों परिवारों की रोज़ी-रोटी पर गहरा असर पड़ा है। इस संबंध में मज़दूर दस्तकार यूनियन ने माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत एवं मुआवज़ा पैकेज की घोषणा करने की अपील की है।

यूनियन के उप प्रधान बंसी लाल शर्मा ने कहा कि यात्रा पर प्रतिवर्ष मज़दूर, रेहड़ी वाले, पोनिवार, दुकानदार, कारीगर एवं अन्य दैनिक मज़दूरी करने वाले लोग अपनी आजीविका के लिए निर्भर रहते हैं।

कुछ लोगों ने बैंकों से भी लिया कर्ज

यात्रा रुकने से इनकी आय का प्रमुख स्रोत बंद हो गया है। कई परिवार पहले से ही आर्थिक दबाव में थे तथा कुछ ने बैंकों से ऋण भी ले रखा है। अब उनकी मासिक किश्तें चुकाना भी असंभव हो गया है, जिससे वे गहन संकट का सामना कर रहे हैं।

बंसी लाल ने उपराज्यपाल से विशेष राहत पैकेज के तहत प्रभावित परिवारों को राशन, गैस सिलेंडर व अन्य आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराने, बैंकों से लिए गए ऋण पर मोरेटोरियम (अस्थायी छूट) देने तथा प्रशासन द्वारा अन्य उपयुक्त कल्याणकारी कदम उठाने का आग्रह किया है।