पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत
जंवाददाता राजौरी पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखकर पति की लंबी
जंवाददाता, राजौरी : पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना की। रविवार को करवाचौथ के अवसर पर सुबह से ही ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की काफी भीड़ जुटी रही। देर शाम तक महिलाएं सजने संवरने में ही जुटी रही। इसके बाद शाम होते ही गली मुहल्ले की महिलाओं की सामूहिक रूप से पूजन का कार्य शुरू किया। इस अवसर पर महिलाओं ने करवाचौथ की कथा भी की सभी महिलाओं ने मिलकर मिलकर पूजन करने के बाद भगवान गणेश जी का आशीर्वाद मिला। पूजा संपन्न होने के बाद चांद के निकलने का इंतजार शुरू हो गया। महिलाएं बार बार छतों पर जाकर देखती की चांद निकला की नहीं। बादलों में ही देर शाम को चांद को अर्घ्य देने के साथ साथ चंद की पुजा करने के बाद महिलाओं ने अपने पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत खोला। अच्छे वर की कामना के लिए युवतियों ने भी रखा व्रत
अच्छे वर की कामना के लिए अधिकतर युवतियों ने भी करवाचौथ का व्रत रखकर भगवान श्री गणेश से अच्छे वर की कमाना की। करवाचौथ का व्रत वैसे तो सुहागिनों का होता है, लेकिन अब युवतियां भी इस व्रत को बड़े ही शौक से रखती है और अच्छे वर की कामना करती है।
बहुत याद आया अपना चांद जिन महिलाओं के पति सेना में या फिर अन्य कार्य के लिए अपने घरों से बाहर है। उन्हें आज अपने चांद की खूब याद आई और इन महिलाओं चांद को अर्क देकर अपने पतियों से फोन पर बात करके अपना व्रत खोला।