महिलाओं ने रखा पति की लंबी आयु के लिए व्रत
संवाद सहयोगी पौनी करवाचौथ त्योहार पर वीरवार को महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लि
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 12:36 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 12:36 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पौनी : करवाचौथ त्योहार पर वीरवार को महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रख कर बाजार में सुहाग से जुड़ी चीजों की खरीदारी की। कई महिलाएं ब्यूटी पार्लर के पास मेहंदी लगाने के अलावा चूड़ियां खरीदारी करने के लिए भी पहुंची। महिलाओं की बाजूओं में पड़ी रंग-बिरंगी चूड़ियां काफी सुंदर दिख रही थीं। माना जाता है कि करवाचौथ पर्व पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरा दिन बिना कुछ खाये-पीये व्रत रखती हैं। महिलाएं अपना व्रत रात को चांद दिखाई देने पर अर्ध्य देने के बाद ही तोड़ती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें