भूस्खलन होने से जम्मू श्रीनगर हाईवे बंद
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : खराब मौसम के कारण एक बार फिर से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमाग
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : खराब मौसम के कारण एक बार फिर से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। घाटी जाने वाले वाहनों को शाम के बाद से ऊधमपुर से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। देर शाम रामबन के मारोग में भूस्खलन के कारण राजमार्ग बाधित हो गया। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने शनिवार से मौसम बिगड़ने के चलते एडवाइजरी जारी थी। शनिवार शाम करीब पांच बजे के बाद से घाटी जाने वाले वाहनों को ऊधमपुर से आगे नहीं जाने दिया। वाहनों को ऊधमपुर में ही विभिन्न स्थानों पर रोक लिया गया। पीसीआर रामबन के मुताबिक बारिश के कारण शनिवार शाम सात बजे के करीब रामबन के मारोग इलाके में भारी भूस्खलन हुआ है। हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए शाम सात बजे से बंद हो गया है। तेज बारिश भी हो हो रही है और ऐसे में रात को और भी कुछ जगहों पर भूस्खलन की संभावना है। बारिश रुकने पर हाइवे पर गिरा मलबा हटा कर उसे खोलने का शुरू होगा।