Move to Jagran APP

डिगडोल में गिरे मलबे ने साढ़े चार घंटे तक रोकी जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रफ्तार

रामबन जिला के डिगडोल इलाके में भूस्खलन की वजह से मंगलवार को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए तकरीबन साढ़े चार घंटों तक बंद रहा।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 09 Oct 2018 06:06 PM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 06:06 PM (IST)
डिगडोल में गिरे मलबे ने साढ़े चार घंटे तक रोकी जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रफ्तार
डिगडोल में गिरे मलबे ने साढ़े चार घंटे तक रोकी जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रफ्तार

ऊधमपुर, जागरण संवाददाता। रामबन जिला के डिगडोल इलाके में भूस्खलन की वजह से मंगलवार को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए तकरीबन साढ़े चार घंटों तक बंद रहा। हाईवे खुलने के बाद शाम तक यातायात की रफ्तार सुस्त रही। बाद में हाईवे पर यातायात सामान्य होता चला गया।

loksabha election banner

रामबन जिला में जारी फोरलेन का निर्माण मंगलावर को एक बार फिर हाईवे पर सफर करने वालों के साथ पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना। निर्माण कार्य के लिए की जा रही कटाई के दौरान सुबह साढ़े चार बजे के भारी मलबा और पत्थर डिगडोल में हाईवे पर आ गिरे। इसके साथ ही हाईवे पर चल रहे पहियों को ब्रेक लग गए।

हाईवे बंद होने के साथ ही निर्माण कंपनी की मशीनों ने सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का काम शुरु कर दिया। चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मशीनों की मदद से सारा मलबा हटा कर वाहनों की आवाजाही के लिए हाईवे को खोला गया। मगर साढ़े चार घंटों तक बंद रहने की वजह से हाईवे पर सैकड़ों की तादाद में वाहन फंसे थे। जिस वजह से हाईवे खुलने के बाद हाईवे पर बार बार जाम की समस्या होने लगी। जिसे खुलवा कर यातायात सुचारू करने में ट्रफिक पुलिस और पुलिस लगी गई। शाम चार बजे तक हाईवे पर वाहनों की रफ्तार सुस्त रही। मगर इसके बाद धीरे धीरे वाहनों की आवाजाही सुचारू होना शुरु हो गई।

फंसे वाहनों को निकाल यातायात कर दिया गया है सुचारू

सुबह साढ़े चार बजे भूस्खलन के कारण मलबा गिरने की डिगडोल में बंद हुआ था। मलबा हटाने के बाद सुबह नौ बजे हाईवे को फिर से यातायात बहाल कर दिया गया। शुरु में यातायात की रफ्तार धीमी थी। मगर फंसे हुए वाहनों को निकल जाने के बाद शाम को यातायात सुचारू हो गया।

- शक्ति पाठक, एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे, रामबन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.