विवाद में दंपति घायल
ऊधमपुर : ऊधमपुर जिला के दूरदराज डुडु इलाके में स्थित पंचौंड़ में मवेशी खेत में बांधने को लेक
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Aug 2017 03:00 AM (IST)Updated: Thu, 24 Aug 2017 03:00 AM (IST)
ऊधमपुर : ऊधमपुर जिला के दूरदराज डुडु इलाके में स्थित पंचौंड़ में मवेशी खेत में बांधने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति व उसकी पत्नी घायल हो गई। घायल ओम प्रकाश पुत्र गिरधारी लाल ने बताया कि उनके गांव में रहने वाला लियाकत अली पुत्र मामदीन उनके खेत में जबरन अपनी भैंस चरने के लिए बांध रहा था। उसके मना करने पर वह उससे झगड़ने लगा और उसने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे बचाने आई उसकी पत्नी को भी डंडे से पीट कर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए गांव वालों ने लाटी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी गिरफ्त से बाहर था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें