मकान में आग लगने से सामान जलकर राख
???? ??? ?? ???? ?? ????? ??????? ??? ?? ???? ?? ????? ??????? ??? ?? ???? ?? ????? ??????? ??? ?? ???? ?? ????? ??????? ??? ?? ???? ?? ????? ??????? ??? ?? ???? ?? ????? ??????? ??? ?? ???? ?? ????? ??????? ??? ?? ???? ?? ????? ???
संवाद सहयोगी, रियासी : जिले के साड़ इलाके में शुक्रवार रात को एक मकान में आग लग गई। इससे घर के किसी सदस्य को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा, लेकिन भीतर पड़ा सारा सामान और काफी अनाज जलकर राख हो गया। यह घटना स्थानीय निवासी मोहम्मद शफी पुत्र अब्दुल आहद के घर में हुई।
अचानक से घर में आग लग गई। लॉकडाउन और फिर रात की वजह से पहले तो आस-पड़ोस के लोगों को भी इस बारे में पता नहीं चला, लेकिन बाद में उस घर के लोगों द्वारा मदद के लिए शोर मचाने पर कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। आग काफी बेकाबू हो गई थी। आग की ऊंची लपटें और उसके तेज ताप के कारण करीब जाना मुश्किल हो गया। जिस पर काबू पाने में काफी समय लग गया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घरेलू तथा कीमती सामान के अलावा कुछ दस्तावेज और अनाज भी पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। घर के लोगों के मुताबिक इस घटना में लगभग 5 टन अनाज भी जलकर राख हो गया।