फेयर प्राइस शॉप आवंटन में भी सरकार ने किया ऊधमपुर से भेदभाव
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : पैंथर्स पार्टी के प्रदेश प्रधान बलवंत ¨सह मनकोटिया ने राज्य की भाज
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : पैंथर्स पार्टी के प्रदेश प्रधान बलवंत ¨सह मनकोटिया ने राज्य की भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार पर फेयर प्राइस शॉप आवंटन में भी जम्मू से भेदभाव का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऊधमपुर के विधायक के कमजोर प्रतिनिधित्व की वजह से भी ऊधमपुर को कोई फेयर प्राइस शॉप नहीं मिल सकी।
मनकोटिया ने ऊधमपुर में राज्य गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि फेयर प्राइस शॉप आवंटन के मामले में सरकार ने जम्मू संभाग से भेदभाव को फिर से उजागर किया है। कश्मीर सूबे को सरकार ने 875 फेयर प्राइस शॉप आवंटित की, जबकि जम्मू संभाग को महज 210 फेयर प्राइस शॉप ही दी गई। यह बड़ी ¨चता का विषय है। उन्होंने भाजपा पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जम्मू की जनता ने भाजपा के 25 विधायकों को चुन कर भेजा और सरकार में बराबर का हिस्सेदार बनाया। लोगों को उम्मीद थी कि भाजपा जम्मू संभाग के साथ शुरू से हो रहे भेदभाव को समाप्त कर हक दिलाएगी, मगर इसके विपरीत भाजपा के सत्ता में सरकार के साथ होने के बाद तो जम्मू खित्ते के साथ भेदभाव और भी ज्यादा बढ़ गया है। जम्मू के लोगों के हक और भी ज्यादा मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू की जनता आने वाले दिनों में भाजपा को जवाब देने का मन बना चुकी है।
मनकोटिया ने कहा कि ऊधमपुर के विधायक पवन गुप्ता भी ऊधमपुर में एक भी फेयर प्राइस शॉप खुलवाने में असफल रहे। वह ऊधमपुर का सही प्रतिनिधित्व कर सरकार से ऊधमपुर के लिए एक भी फेयर प्राइस शॉप ऊधमपुर के लिए मंजूर नहीं करवा सके। मनकोटिया ने कहा कि गुप्ता के विधायक काल में ऊधमपुर विधानसभा विकास के क्षेत्र में बुरी तरह से पिछड़ गया है। मनकोटिया ने कहा कि सड़कों पर तारकोल बिछने के काम का फीता काट कर वह जनता और विधानसभा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ सकते। वैसे भी सड़कों पर तारकोल बिछाने की योजना में उनकी कोई भूमिका नहीं है, यह बात विधानसभा क्षेत्र के लोग भली प्रकार से जानते हैं।