Move to Jagran APP

कभी थी 10 वार्ड की टाउन एरिया कमेटी, आज 21 वार्ड वाली नगर परिषद

अमित माही, ऊधमपुर आज 21 वार्डो वाली ऊधमपुर नगर परिषद का जन्म 1953 में टाउन एरिया कमेट

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 08:48 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 08:48 AM (IST)
कभी थी 10 वार्ड की टाउन एरिया कमेटी, आज 21 वार्ड वाली नगर परिषद
कभी थी 10 वार्ड की टाउन एरिया कमेटी, आज 21 वार्ड वाली नगर परिषद

अमित माही, ऊधमपुर

loksabha election banner

आज 21 वार्डो वाली ऊधमपुर नगर परिषद का जन्म 1953 में टाउन एरिया कमेटी के तौर पर हुआ था। तब इसके चेयरमैन होते थे। तकरीबन तीस साल बाद चेयरमैन का पद एडमिनिस्ट्रेटर में बदला गया। 2005 में पहली बार नगर परिषद का गठन होने के बाद एडमिनिस्ट्रेटर का पद नप अध्यक्ष पद में तबदील हो गया।

ऊधमपुर के वरिष्ठ नागरिकों और नेताओं के मुताबिक 1953 में ऊधमपुर में टाउन एरिया कमेटी बनी थी। तब इसमें चेयरमैन का पद होता था। उस समय पार्षद की जगह वार्ड मेंबर होते थे जिन्हें वार्ड के लोग चुनते थे। वार्ड मेंबर ठीक उसी तरह चेयरमैन चुनते थे जैसे आज पार्षद अध्यक्ष चुनते हैं। 1953 से लेकर 1986 तक टाउन एरिया कमेटी के 21 चेयरमैन रहे। जिसमें से 10 चेयरमैन विभिन्न सरकारी अधिकारी नामित होकर बने। जबकि 11 चेयरमैन चुनाव से या नामित होकर स्थानीय लोग बने।

सन 1986 के बाद टाउन एरिया कमेटी के चेयरमैन का पदन एडमिनिस्ट्रेटर में बदल गया। इस दौरान कुल 19 एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त हुए। यह सभी डीसी, एसीआर, एडीसी, सीएमओ जैसे अधिकारी ही रहे। सन 2005 में टॉउन एरिया कमेटी नगर परिषद बना दी गई और पहली बार चुनाव हुए जिसके बाद नप अध्यक्ष चुने गए। अब तक नगर परिषद में दो लोग अध्यक्ष रहे हैं जिसमें से भाजपा के पहले अध्यक्ष पवन खजूरिया करीब डेढ़ साल तक अध्यक्ष रहे और बाद में कांग्रेस के अशोक गुप्ता अध्यक्ष बने। नगर परिषद अध्यक्ष के बाद लगातार बढ़ा राजनीतिक ग्राफ

नगर परिषद चुनाव जीतने के बाद नगर परिषद ऊधमपुर के पहले अध्यक्ष बनने वाले पवन खजूरिया ने राजनीतिक बुलंदियां हासिल कीं। हालांकि नप अध्यक्ष बनने के बाद रेहड़ी वालों पर कार्रवाई के बाद गर्माई राजनीति से खजूरिया का अध्यक्ष पद चला गया और अशोक गुप्ता अध्यक्ष बने। अध्यक्ष पद जाने के साथ खजूरिया का राजनीतिक उदय शुरू हो गया। पार्टी ने उनको भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश सचिव, भाजपा प्रदेश महासचिव और आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा कई राज्यों के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाली। पिछले विधानसभा चुनाव में ऊधमपुर से पार्टी के मैनडेट पर इलेक्शन लड़ा। इसी तरह अशोक गुप्ता ने भी पार्षद के बाद नगर परिषद का अध्यक्ष पद संभाला। इसके बाद वह पार्टी के जिला अध्यक्ष बने। पहले थे 10 वार्ड, आज नगर परिषद में हैं 21 वार्ड

58 साल में 10 से 21 हुए वार्ड

1953 में जब ऊधमपुर टाउन एरिया कमेटी बनी थी तब वार्डो की संख्या 10 थी। यह संख्या लगातार बढ़ती गई जो पहले 11, फिर 12 होते 21 हो गई। 2005 के चुनाव में वार्डो की संख्या 17 थी। इसके बाद 2011 में चार नए वार्ड बनने से अब वार्डो की संख्या 21 हो गई है।

2005 में जीते थे दो निर्दलिय उम्मीदवार

2005 में कुल 17 वार्ड थे। इसमें से निर्दलीय जीतने वाले उम्मीदवारों की संख्या महज दो थी जबकि पैंथर्स पार्टी के उम्मीदवार दो वार्ड में विजयी हुए थे जबकि कांग्रेस के सात और भाजपा के 7 उम्मीदवार जीते थे। टाउन एरिया कमेटी में चेयरमैन रहने वालों के नाम व कार्यकाल

नाम कार्यकाल

1 धेरामल 1953-54 से 54-55

2. दीनानाथ गंडोत्रा 10.10.55 से 01.09.63

3. बेशाशर शर्मा (तहसीलदार) 25.10.63 से 01.01.64

4. गुलाम मोहम्मद सोफी (तेहसीलदार) 30.11.64 से 08.08.65

5. कर्मचंद भगत (तहसीलदार) 09.08.65 से 23.02.66

6. मंसा राम गुप्ता (तहसीलदार) 24.02.66 से 31.08.67

7. मोहम्मद अमीन शाह (एसीआर) 01.09.67 से 23.10.68

8. म¨हद्र ¨सह टंडन (एसीआर) 24.10.68 से 07.05.71

9. कुलभूषण शर्मा(एसीआर) 08.05.71 से 19.06.72

10. महमूद-उल-रहमान (डीसी) 20.06.72 से 30.09.72

11. कुलभूषण गुप्ता (एडवोकेट) 13.10.72 से 31.07.73

12. बिहारी लाल नरगोत्रा 08.08.73 से 23.01.78

13. कृष्ण लाल शर्मा 23.01.78 से 27.04.78

14. बिहारी लाल नरगोत्रा 28.04.78 से 12.01.82

15. कुलभूषण गुप्ता (एडवोकेट) 13.01.82 से 03.02.83

16. रामानंद बारिया 04.02.83 से 03.07.83

17. बिहारी लाल नरगोत्रा 04.07.83 से 09.12.83

18. रामानंद बारिया 10.12.83 से 04.04.84

19. एमवाई नसीम(डीसी) 04.04.84 से 19.08.84

20.अनिल गोस्वामी (डीसी) 19.08.84 से 27.01.86

21. संसार चंद पचियाला 20.01.86 से 09.03.86

टाउन एरिया कमेटी में एडमिनिस्ट्रेटर रहने वालों के नाम व कार्यकाल

1. अनिल गोस्वामी (डीसी) 10.3.86 से 16.11.86

2. एएस सिद्धु(डीसी) 17.11.86 से 30.11.87

3. सरूप ¨सह चौधरी(डीसी) 21.12.87 से 24.01.88

4. सराजदीन वानी (एससीआर) 25.01.88 से 17.10.89

5. डॉ. जो¨गद्र ¨सह(सीएमओ) 18.10.89 से 06.07.90

6.डॉ. वाचस्पति (सीएमओ) 07.07.90 से 24.11.90

7. डॉ. जीके अबरोल(डीएचओ) 25.11.90 से 16.05.91

8. अनिल शर्मा (केएएस) 17.05.91 से 03.05.92

9. विद्याधर शर्मा (एसीआर) 04.05.92 से 08.02.93

10.लखपतराए (एडीडीसी) 09.02.93 से 03.05.94

11. अब्दुल सलाम भट्ट (डीसी) 01.06.94 से 14.07.94

12. फकीर ¨सह लुबाना (एडीसी) 14.07.94 से 30.09.95

13. अब्दुल सलाम भट्ट (डीसी) 01.10.95 से 23.11.95

14. प्रितपाल ¨सह बेताब(एडीसी) 23.11.95 से 8.8.96

15.शाम लाल शर्मा 09.08.96 से 20.01.97

16. आरसी शर्मा (एसीआर) 21.01.97 से 28.04.97

17. शाम लाल शर्मा 28.04.97 से 11.07.97

18.आरसी शर्मा(एसीआर) 12.07.97 से 23.07.97

19. मोहम्मद असलम मलिक 24.07.97 से 01.04.05


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.