कटड़ा के ध्रुव शर्मा ने हासिल की पहली पोजीशन
राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए आठवीं कक्षा के परिणामों में कटड़ा के ध्रुव शर्मा ने पहली पोजीशन हासिल कर कटड़ा का नाम रोशन किया है। ध्रुव शर्मा पुत्र दीपक कुमार ने 200 में से 196 अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरी पोजीशन कटड़ा के सोहम कनाथिया पुत्र सतपाल शर्मा ने 200 में से 195 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है।
संवाद सहयोगी, कटड़ा :
राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए आठवीं कक्षा के परिणामों में कटड़ा के ध्रुव शर्मा ने पहली पोजीशन हासिल कर कटड़ा का नाम रोशन किया है। ध्रुव शर्मा पुत्र दीपक कुमार ने 200 में से 196 अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरी पोजीशन कटड़ा के सोहम कनाथिया पुत्र सतपाल शर्मा ने 200 में से 195 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह तीसरा स्थान संयुक्त रूप से माही शर्मा पुत्री विजय कुमार तथा सारिया वजीर पुत्री संजय कुमार ने 200 में से 194 अंक लेकर हासिल किया है। ये सभी कटड़ा के निजी देव किड्स स्कूल के विद्यार्थी हैं। इस स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। 200 में से 189 अंक हासिल कर शुभम जसरोटिया पुत्र सुरजीवन सिंह ने आठवां, गुरप्रीत सिंह पुत्र ओमप्रकाश ने भी आठवीं पोजीशन हासिल की। साबी दुबे पुत्री रवि कुमार ने 200 में से 188 अंक हासिल कर नौवीं पोजीशन व तनवीर ठाकुर पुत्री रंजीत सिंह ने 200 में से 187 अंक हासिल कर दसवीं पोजीशन हासिल की है। कटड़ा के इन सभी बच्चों द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने पर नगर वासियों ने खुशी जाहिर की है। स्कूल के प्रशासक अजय सिंह ने बताया कि स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इन सभी विद्याíथयों ने अपनी सफलता का श्रेय माता वैष्णो देवी की अपार कृपा के साथ ही अपने माता-पिता तथा स्कूल के अध्यापकों को दिया है। जिला रियासी के टॉपर ध्रुव शर्मा ने कहा कि उसका सपना आइएएस बनकर समाज सेवा करना है। इसके लिए वह अपने प्रयास निरंतर जारी रखेंगे। वहीं दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी डॉक्टर, सिविल सेवा आदि में अपना भाग्य आजमाएंगे। उन्होने बताया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वे कड़ी मेहनत करेंगे।