किसानों को जल्द मिलेगा बर्बाद फसल का मुआवजा
संवाद सहयोगी, पौनी : वर्ष 2017 में मक्की की फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को मुआवजा देने क
संवाद सहयोगी, पौनी : वर्ष 2017 में मक्की की फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। कई किसानों को अभी तक फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं मिला था। किसानों के बार-बार प्रदर्शन करने के बाद बीमा कंपनी ने अब फसल का मुआवजा देने की बात कही है। 20 जुलाई को कम्युनिटी हाल पौनी में कृषि अधिकारियों, बैंक अधिकारियों सहित बीमा कंपनियों के अधिकारी पहुंचे थे। इस दौरान किसानों ने मुआवजा नहीं देने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी थी।
आइसीआइसीआइ कंपनी के जिला मैनेजर जहूर अहमद ने बताया पौनी तहसील के करीब 675 किसानों ने फसल बर्बाद होने पर मुआवजे के लिए पंजीकरण करवाया है। इसमें कई किसानों ने पंजीकरण के लिए दिए गए टेलीफोन नंबर पर दो से तीन बार फोन करके पंजीकरण करवा दिया है। इसकी कपंनी जांच कर रही है। जिन किसानों ने सही तरीके से मुआवजे के लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें मुआवजा देने के कंपनी प्रयास कर रही है और उनको बर्बाद फसलों का मुआवजा आवश्यक दिया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का किसानों को लाभ नहीं मिला है। बीमा कंपनी आइसीआइसीआइ ने किसानों द्वारा बर्बाद फसल के मुआवजे के लिए पंजीकरण करवाने के बावजूद भी किसानों को मुआवजा नहीं दिया है। जब तक किसानों को वर्ष 2017 में बर्बाद हुई फसल का मुआवजा नहीं मिलता है, तब तक पौनी के किसान किसी भी फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा नहीं करवाएंगे।
ओमप्रकाश शर्मा, ब्लॉक किसान नेता पौनी किसानों को बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। मुआवजे के लिए कंपनी के उच्च अधिकारियों को पूरी जानकारी दी गई है। रियासी जिले में कई किसानों को बर्बाद फसल का मुआवजा दिया जा चुका है। पौनी तहसील के किसानों के मुआवजा की सूची गई है, जिसकी जांच के बाद किसानों को मुआवजा दे दिया जाएगा।
जहूर अहमद, जिला मैनेजर आइसीआइसीआइ बीमा कंपनी, रियासी