कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इंद्रवाल के विधायक गुलाम मुह
संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इंद्रवाल के विधायक गुलाम मुहम्मद सरुरी की अध्यक्षता में डाक बंगला से सरकार के खिलाफ रैली निकाली। इसके बाद पुराने डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करके केंद्र व राज्य सरकार को कोसा और एसटी-एससी कानून के साथ कोई छेड़खानी न करने की मांग की।
रैली को संबोधित करते हुए सरुरी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लोगों से धोखा कर रही है। झूठे वायदे करके लोगों को गुमराह कर रही है। केंद्र सरकार एसटी और एसटी मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठी है। इसमें फेरबदल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी कानून में किसी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए राज्य की पीडीपी और भाजपा गठबंधन सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से सरकार लोगों के साथ धोखा कर रही है। विकास नाम की कोई चीज कहीं नहीं है। जो काम पहले कांग्रेस के दौर में हुए हैं, केवल उनके रिबन काट कर विकास दिखाया जा रहा है। नया विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। सड़कों की हालत जैसे थी वैसे ही है। महंगाई दिन प्रतिदन बढ़ती जा रही है। हमारे समय में लोगों को राशन आसानी से मिलता था, वह भी सस्ते दामों पर। मगर आज राशन का कहीं नामोनिशान नहीं है। उन्होंने इन सभी मुद्दों के खिलाफ प्रदर्शन किया है।