नगर परिषद ने देविका में चलाया सफाई अभियान
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : नगर परिषद ऊधमपुर, व्यापार मंडल व वार्ड दस के लोगों के सहयोग से देविक
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : नगर परिषद ऊधमपुर, व्यापार मंडल व वार्ड दस के लोगों के सहयोग से देविका नदी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। गंगा की बड़ी बहन कहलाने वाली देविका नदी को नगर परिषद के कर्मचारियों, व्यापार मंडल ऊधमपुर के प्रधान संजीव शर्मा व वार्ड नंबर दस के बलजीत ¨सह वीरा व स्थानीय लोगों ने देविका नदी से कचरा निकाला। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान संजीव शर्मा ने लोगों से नदी में कचरा न फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि सांसद डॉ. जितेंद्र ¨सह द्वारा केंद्र सरकार से देविका की सुंदरता के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि आई हुई है। तीन साल बीत गए लेकिन डीपीआर तक नहीं बन सकी। इससे यह प्रोजेक्ट अब तक ठंडे बस्ते में पड़ा है। देविका प्रोजेक्ट को लेकर कई बार बैठक हुई, जिसमें व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने की मांग उठाई थी। वह इस मसले को लेकर केंद्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा से भी मिल चुके हैं लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिले। उन्होंने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मांग की कि जल्द से जल्द पवित्र देविका की डीपीआर बनाई जाए।