Move to Jagran APP

माता सिंहासनी की चिट्टो यात्रा पहुंची सोल

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : शुक्रवार को चशोती गाव से चली माता सिंहासनी की छड़ी यात्रा शनिवार

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 02:01 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 02:01 AM (IST)
माता सिंहासनी की चिट्टो यात्रा पहुंची सोल
माता सिंहासनी की चिट्टो यात्रा पहुंची सोल

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : शुक्रवार को चशोती गाव से चली माता सिंहासनी की छड़ी यात्रा शनिवार को लियोंडी गाव से चलकर सोल गाव में पहुंची। यहा यात्रा की छड़ी का भव्य स्वागत किया गया। माता की पवित्र छड़ी जब गुलाबगढ़ में पहुंची तो स्थानीय लोगों सहित प्रशासन के लोगों ने भी छड़ी का स्वागत किया। उसके बाद छड़ी काली माता के मंदिर में गई और सभी श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में माथा टेका। दोपहर बाद छड़ी यात्रा सोल गाव के लिए रवाना हुई। सोल गाव में पहुंचने पर छड़ी का गाव के लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ स्वागत किया। जम्मू से जोत लेकर आया एक जत्था भी छड़ी के साथ शामिल हुआ और जयकारों के साथ आगे बढ़ा। सभी यात्री शनिवार को सोल गाव में रुकेंगे। वहा पर यात्रियों के रहने और लंगर की व्यवस्था की गई थी। रविवार सुबह माता की पवित्र छड़ी चिट्टो गाव के लिए रवाना होगी। यह रास्ता नौ किलोमीटर पैदल पहाड़ी रास्ता है और दोपहर के समय माता की पवित्र छड़ी चिट्टो गाव में माता के दरबार में पहुंचेगी। यात्रा के लिए सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.