सूमो खाई में गिरी, दो लोग घायल
संवाद सहयोगी, रियासी : खन्नी कोट इलाके में एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। इस कारण सूमो में
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 07:11 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रियासी : खन्नी कोट इलाके में एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। इस कारण सूमो में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान 33 वर्षीय प्रीतम ¨सह पुत्र त्रिलोक ¨सह निवासी साबला कोट और 28 वर्षीय कुलदीप ¨सह पुत्र प्रेम ¨सह निवासी धनोड़ के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों सूमो में सवार होकर खन्नी कोट के पास निर्माणाधीन रेलवे टनल के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस घटना का पता चलता ही आसपास मौजूद लोग वहां पहुंच गए और दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और रियासी जिला अस्पताल पहुंचाया। रियासी में प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें