नागरिकता को लेकर डर पैदा कर रहा विपक्ष : भाजपा
भाजपा दफ्तर में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजुरिया ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर देश के ताजा हालात पर विस्तार से चर्चा की। खजुरिया ने बताया कि विपक्षी दलों ने देश के राष्ट्रवादी मुस्लिमों में भी नागरिकता कानून के प्रति डर का माहौल पैदा कर रखा है।
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : भाजपा दफ्तर में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजुरिया ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर देश के ताजा हालात पर विस्तार से चर्चा की। खजुरिया ने बताया कि विपक्षी दलों ने देश के राष्ट्रवादी मुस्लिमों में भी नागरिकता कानून के प्रति डर का माहौल पैदा कर रखा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह भी संसद के दोनों सदनों में यह बात कई बार कह चुके हैं कि यह कानून विदेशी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है न कि देश के अपने किसी नागरिक की नागरिकता छीनने के लिए। कहा कि शाहीन बाग में महिलाओं व बच्चों को आगे कर विपक्षी पाíटयां अपना उल्लू सीधा करना चाहती हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह केंद्र सरकार की मंशा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सोमराज खजुरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता व महिला मोर्चा जिला प्रधान गीता देवी, जगानू के मंडल प्रधान महेश शर्मा, टिकरी मंडल के प्रभारी जगदीश चंद्र, गुरुदयाल, नगर उपप्रधान राहुल गुप्ता, शाम लाल, गिरधारी लाल, कुलदीप, वीरेंद्र बड्याल आदि उपस्थित थे।