भाजपा कार्यकर्ताओं ने घरों पर फहाराए पार्टी ध्वज
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : भारतीय जनता पार्टी की ओर से Þमेरा परिवार भाजपा परिवारÞ कार्य
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : भारतीय जनता पार्टी की ओर से Þमेरा परिवार भाजपा परिवारÞ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ऊधमपुर जिला में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने घरों की छतों पर भाजपा ध्वज फहराया। ऐसे कार्यक्रम जिला भर में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के घरों में आयोजित हुए।
भाजपा नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के मुताबिक देश भर में आज यह कार्यक्रम हुआ। इसी कड़ी में ऊधमपुर जिला में भी कार्यक्रम हुए। शहर के वार्ड 13 के पार्षद राकेश खजूरिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी का ध्वज फहराया गया। इसी तरह का कार्यक्रम वार्ड 14 सहित अन्य वार्डों के अलावा जिला में विभिन्न स्थानों पर हुआ। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। ऊधमपुर में आयोजित कार्यक्रम में नीलम नरगोत्रा, गीता देवी, संजय वर्मा, पार्षद नेहा वर्मा, विद्या देवी, जुगल खारका, सुभाष गुप्ता, तारा चंद, रक्षित अबरोल, विकास गुप्ता, रवि अबरोल, रजनी वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।