सरकार के फैसले के खिलाफ एकजुट हों लोग : अरुण शर्मा
जागरण संवाददाता राजौरी जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा आतंकवादियों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति
जागरण संवाददाता, राजौरी : जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा आतंकवादियों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति को मंजूरी देने के फैसले को गंभीरता से लेते हुए पंचायत कांफ्रेंस ने चेतावनी दी कि ऐसी नीतियां देश की सुरक्षा के लिए विनाशकारी साबित होंगी। इस फैसले को जल्द वापस लिया जाए। साथ ही इस मुद्दे पर सभी लोग एकजुट होकर इसका विरोध करें, ताकि आम लोगों को पता चल सके कि भाजपा की करनी व कथनी में कितना अंतर है।
राजौरी में पत्रकारों से बात करते हुए पंचायत कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष व सुंदरबनी ब्लॉक के बीडीसी चेयरमैन अरुण शर्मा ने इस नीति को तैयार करने पर आश्चर्य व्यक्त किया, जो ऑनलाइन उपलब्ध 27 सरकारी सेवाओं में से है। उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन अपने इस फैसले को वापस ले, नहीं तो आने वाले दिनों में जोरदार प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।