दोनों जत्थों के वाहनों ने 2.12 घंटे में जिले की सीमा को किया पार
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा करने के लिए अमरनाथ यात्रा के द
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा करने के लिए अमरनाथ यात्रा के दोनों जत्थे के सभी 69 वाहन दो घंटे 12 मिनट में ऊधमपुर जिला में पड़ते 51 किलोमीटर यात्रा मार्ग को सुरक्षित पार कर गए।
बालटाल मार्ग वाले जत्थे में 192 महिलाओं सहित कुल 680 श्रद्धालु थे, जो 13 बसों, 10 छोटे यात्री वाहनों और एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। इस जत्थे का पहला वाहन सुबह 4 बजे टिकरी से जिला में दाखिल हुआ। जत्थे के सभी वाहन जिले की सीमा को एक घंटा 50 मिनट में पार कर सुबह 5.50 पर चनैनी-नाशरी टनल में दाखिल होकर आगे बढ़ गए। इस जत्थे के पहले वाहन ने सुबह 5.22 पर चनैनी-नाशरी टनल में प्रवेश किया था।
इसी तरह पहलगाम रूट से यात्रा करने वाले जत्थे में कुल 1303 श्रद्धालु थे, जिसमें 946 पुरुष, 260 महिलाएं, 75 साधु, 22 साध्वियां शामिल थीं। यह 26 बसों और 9 छोटे यात्री वाहनों में सवार थे। इस जत्थे के पहले वाहन ने सुबह 4.30 बजे टिकरी में प्रवेश किया। इसके बाद 4.45 पर अंतिम वाहन भी पहुंच गया। 51 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग को एक घंटा दो मिनट में पार कर इस जत्थे का अंतिम वाहन 6.32 पर टनल में दाखिल हो कर पार हो गया। इस जत्थे का पहला वाहन सुबह 5.55 पर चनैनी-नाशरी टनल में दाखिल हुआ था। ऊधमपुर, अमित