डोडा में सूमो खाई में गिरी, पांच की मौत व आठ घायल
संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : डोडा के गंदोह इलाके में शनिवार सुबह टाटा सूमो गहरी खाई में
संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : डोडा के गंदोह इलाके में शनिवार सुबह एक यात्री सूमो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो का उपचार जम्मू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल और छह को जिला अस्पताल डोडा में भर्ती करवाया गया है। मृतक व घायल सभी स्थानीय हैं।
जानकारी के अनुसार, सूमो नंबर जेके06-4986 कालजुगासर से गवाडी गांव जा रही थी। रास्ते में गंगल गांव के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और सूमो करीब ढाई सौ फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। एसएसपी डोडा शब्बीर मलिक और कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों और नौ घायलों को खाई से निकालकर डोडा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल तीन घायलों आशिक हुसैन, शेरदीन और मनीषा देवी को जीएमसी अस्पताल जम्मू रेफर किया गया, लेकिन आशिक हुसैन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं शेरदीन और मनीषा की हालत भी अभी ¨चताजनक बनी हुई है।