विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद वैष्णो देवी पहुंचा टीम इंडिया का 'सिक्सर किंग', फाइनल मैच में की थी धुआंधार बैटिंग

Published: Sat, 14 Mar 2026 08:29 AM (IST)

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। ...और पढ़ें

HighLights

  1. अभिषेक शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी के दर्शन किए

  2. वर्ल्ड कप से पहले भारत की जीत के लिए मांगी थी मन्नत

  3. माता की कृपा को टीम की सफलता का श्रेय दिया

संवाद सहयोगी, कटड़ा। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद शुक्रवार को टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका। अभिषेक शर्मा ने बताया कि वह वर्ल्ड कप से पहले भी मां वैष्णो के दर्शन के लिए आए थे।

उन्होंने मां से प्रार्थना की थी कि यदि भारत टी-20 वर्ल्ड कप जीतता है तो वह दोबारा दर्शन करने आएंगे। उन्होंने कहा कि माता वैष्णो की कृपा से ही टीम को यह बड़ी सफलता मिली है। अभिषेक ने बताया कि वह पहले भी कई बार अपने परिवार के साथ यहां दर्शन के लिए आ चुके हैं।

651053412_18399096025145318_2342639744043639577_n

इसके अलावा उन्होंने कटड़ा में आयोजित कटड़ा प्रीमियर लीग में भी भाग लिया है। वह यहां क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह भारत में होंगे तो कटड़ा प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण में भी खेलने के लिए अवश्य आएंगे। इससे पहले अभिषेक दोपहर को जम्मू से हेलीकाप्टर पर भवन मार्ग पर स्थित पंछी हेलीपैड पहुंचे।

C-530-1-JAM1046-354701

जहां से वह वैष्णो देवी भवन के लिए रवाना हुए। भवन पर उन्होंने पवित्र गुफा में माथा टेका और भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की। भवन पर स्थानीय क्रिकेटर गणेश सहित कई प्रशंसकों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

649856881_18399096043145318_4111555906069840491_n

प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और भारत की जीत पर खुशी जाहिर की। बाद में अभिषेक हेलीकाप्टर पर कटड़ा हेलीपैड पहुंचे। वहां से कार में सवार होकर जम्मू रवाना हो गए।