विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: उधमपुर में सेब की पेटियों के साथ ले जाई जा रही थी 240 KG पोस्ता भूसी, पुलिस चेकिंग में दो गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
Published: Sun, 15 Oct 2023 03:43 PM (IST)Updated: Sun, 15 Oct 2023 04:59 PM (IST)

उधमपुर के जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखानी चेक नाका में पुलिस चेकिंग के दौरान 240 किलोग्राम पोस्ता भूसी बरामद ...और पढ़ें

उधमपुर में सेब की पेटियों के साथ साथ ले जाई जा रही थी 240 KG पोस्ता भूसी।
उधमपुर में सेब की पेटियों के साथ साथ ले जाई जा रही थी 240 KG पोस्ता भूसी।

एजेंसी, उधमपुर (जम्मू और कश्मीर)। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने रविवार को उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखानी चेक नाका पर 240 किलोग्राम पोस्ता भूसी बरामद की है। साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

240 किलोग्राम पोस्ता भूसी बरामद

पुलिस ने बताया कि विशिष्ट इनपुट के आधार पर उधमपुर की पुलिस पार्टी ने जखनी चेक नाका पर औचक चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक सेब से लदे वाहन को रोका गया। वाहन की चेकिंग करने पर पुलिस को 240 किलोग्राम भुक्की (पोपी स्ट्रॉ) बरामद हुई, जो वाहन के स्पेशल केबिन के नीचे छिपाई गई थी।

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के 235 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की Sports Quota के तहत DYSS में जल्द होंगी नियुक्तियां, अधिसूचना जारी

दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से दो संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है। उधमपुर के तहसीलदार शाम सिंह नायब ने कहा कि पुलिस ने जखानी चेक नाका पर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान 240 किलोग्राम पोस्ता भूसा बरामद किया। दो लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: राजौरी में एलओसी पर बारूदी सुरंग विस्फोट में एक जवान घायल,इस मामले में आगे की जांच जारी