अंतर जिला योग मुकाबले में लड़कियों ने दिखाया दमखम
कस्बे में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी अंतर जिला योग प्रतियोगिता में वीरवार को प्रतियोगिता में वीरवार को जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों से आई लड़कियों ने हिस्सा लिया दमखम दिखाया। विभिन्न आयु वर्ग में लड़कियों ने मेडल अपने नाम किए। विजेता प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि असिस्टेंट डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन विभाग जम्मू मूलराज उत्तम ने मेडल देकर सम्मानित किया।
संवाद सहयोगी, कटड़ा : कस्बे में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी अंतर जिला योग प्रतियोगिता में वीरवार को प्रतियोगिता में वीरवार को जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों से आई लड़कियों ने हिस्सा लिया दमखम दिखाया। विभिन्न आयु वर्ग में लड़कियों ने मेडल अपने नाम किए। विजेता प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि असिस्टेंट डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन विभाग जम्मू मूलराज उत्तम ने मेडल देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मूलराज उत्तम ने कहा कि यूथ स्पोर्ट्स एंड सíवसेज की ओर से आयोजित योग मुकाबले सराहनीय हैं। योग को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए अधिक से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन होना आवश्यक है। इसके लिए समय-समय पर और ज्यादा योग संबंधित कार्यक्रम का आयोजन हो, ताकि लोगों को योग की महत्वता के बारे में पता चल सके और वह इसे अपने जीवन में अपना सकें।
जिलाधिकारी यूथ स्पोर्ट्स एंड सर्विसेज सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि यूथ स्पोर्ट्स एंड सíवसेज समय-समय पर विभिन्न खेलों का आयोजन कर युवाओं को लगातार खेलों की ओर प्रोत्साहित कर रहा है, ताकि शिक्षा के साथ खेलों में भी युवा आगे बढ़ सके। सुभाष चंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन निदेशक यूथ स्पोर्ट्स एंड सíवसेज डॉ.सलीम उर रहमान के निर्देशों पर जिला यूथ स्पोर्ट्स एंड सर्विसेज सदस्य की ओर से श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से किया जा रहा है। जिला आयुक्त रियासी इंदु कंवल चिब की देखरेख में जारी इस अंतर जिला प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों से आई लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर अन्य लोगों में अशोक कुमार, सरोज बाला, रोमेश चंद्र, अशोक कुमार शर्मा, जवान सिंह, जसबीर कौर, विकास वर्मा, बलबीर सिंह, हरप्रीत कौर, राकेश कुमार, साहिल शर्मा, सपना देवी, मधु रानी, रोहित शर्मा, जुगल किशोर, प्रिया शर्मा, सुरभि अंथल, दिनेश सिंह, अविनाश कुमार मधु रानी आदि मौजदू थे।
अंडर -14 आयु वर्ग
जिला ऊधमपुर से सौम्या गुप्ता ने गोल्ड मेडल, ऊधमपुर से दीवान ने सिल्वर मेडल, जम्मू से शाभवी शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। जिला ऊधमपुर की सुकृति रानी ने चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं जिला जम्मू की साक्षी देवी ने कलात्मक वर्ग में गोल्ड मेडल, मोहिनी देवी ने ताल में स्वर्ण पदक जीता।
अंडर -17 आयु वर्ग
अनु देवी (ऊधमपुर) को गोल्ड, सुहानी (जम्मू) को सिल्वर और रेणु (ऊधमपुर) को ब्रॉन्ज मेडल दिया गया। वही चौथे स्थान
रहत देवी (ऊधमपुर) और पांचवां स्थान संजना भूतल (डोडा) ने हासिल किया।
-अंडर 19 आयु वर्ग
सिया सूर्यवंशी (जम्मू) को गोल्ड मेडल, देवेशा (रियासी) को सिल्वर मेडल मिला, जम्मू की पुष्प पालित को ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुआ। वहीं योगेश्वरी ठाकुर (डोडा) और रीता देवी (डोडा) ने चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया। आíटस्टिक वर्ग में दीपशिखा बंडाल ने गोल्ड मेडल जीते।
अनुभव देव, राजेश बंदराल, धीरज सिंह जम्वाल और अमन सिंह सबंयाल , अशोक कुमारी ने मुकाबलों का संचालन किया।