अंतिम दिन भजन-कीर्तन कर राम मंदिर के लिए किया धन संग्रह
जागरण संवाददाता ऊधमपुर अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए चल रहा निधि समर्पण अभियान ऊ
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए चल रहा निधि समर्पण अभियान ऊधमपुर खंड के फंगैल मंडल के अंतर्गत पड़ते बडाली पंचायत में श्रद्धा व उत्साह के साथ सोमवार को संपन्न हो गया।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति बडाली के अभियान प्रमुख जीवन कुमार ने बताया कि बडाली पंचायत के अंतर्गत पड़ते 11 वार्डो में निधि समर्पण अभियान पूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि बडाली पंचायत में अभियान 24 फरवरी को बाबा मंडलीक जी के स्थल में बैठक के साथ शुरू हुआ था। अभियान समिति की 21 सदस्यों की टोली ने घर-घर जाकर निधि समर्पण किया। इस अभियान में मातृशक्ति ने बहुत ही सक्रिय भूमिका निभाई। माताओं-बहनों ने भी घर-घर जाकर निधि समर्पण में पूर्ण सहयोग दिया। पूरा गाव भगवान श्रीराम की धुन, ढोलकी-चिमटा, श्रीराम जी के भजन व जय श्रीराम के जयघोष से राममय हो गया।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति बडाली के पालक व नायब सरपंच कुलदीप ने बताया कि जिस भी घर में गए, सभी ने समिति के सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन किया और सभी ने समिति सदस्यों के साथ मिलकर श्रीराम भजन व श्रीराम धुन गाई। बडाली पंचायत अभियान समिति में मदन लाल, जनक सिंह, राम दास, सतपाल, प्रीतम लाल, रवि, दीपक, योगराज, अशोक कुमार, बंसी लाल, मोहिनी शर्मा, सुनीता, गुड्डी देवी व अन्य ने बडाली पंचायत के 11 वार्डो में घर-घर जाकर निधि समर्पण में भगवान श्रीराम जी के कार्य में अपना समर्पण व योगदान दिया।
अभियान समिति ने कहा कि हर महीने अपने गाव में हर महीने सत्संग करेंगे, जिसकी तिथि वाद में तय की जाएगी।