राष्ट्र सेविका समिति ने जवानों को बांधी राखी
संवाद सहयोगी कटड़ा कटड़ा के केशव आश्रम परिसर में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा कार्यक्र
संवाद सहयोगी, कटड़ा : कटड़ा के केशव आश्रम परिसर में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समिति की सदस्यों ने देश के प्रहरियों को रक्षा सूत्र यानी राखी बांधी।
इस कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति के सदस्यों ने पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ, स्वास्थ्य विभाग, श्राइन बोर्ड, नगर पालिका आदि के सदस्यों को रक्षा सूत्र पहनाया और तिलक लगाकर आरती उतारी। समिति की सदस्य और रेनू अरोड़ा, प्रीति पाधा, विपिन शर्मा, शालू वर्मा, राधा बाली आदि ने कहा कि एक ओर जहां ये प्रहरी देश की रक्षा के साथ ही कोरोना काल में लोगों की जिदगियां बचा रहे हैं, वहीं राष्ट्र सेविका समिति का यह फर्ज बनता है कि वह देश के इन प्रहरियों की दीर्घायु की कामना करे। वहीं, राष्ट्र सेविका समिति के सदस्यों ने इन प्रहरियों की आरती उतारकर दीर्घायु की कामना की।