रियासी नई बस्ती से रेड जोन हटाने को लेकर लोगों ने लगाए भारत माता के जय घोष
29??????27-?????? ?? ????? ?? ??? ??? ????? ?? ???? ?? ???? ???? ???? ?? ?? ??? ????? ??????? ???
संवाद सहयोगी, रियासी : रियासी नगर परिषद के एक कर्मचारी की 12 मई को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट पाए जाने के दिन से ही घोषित किए रेड जोन इलाके के लोग शुक्रवार शाम को अपने घरों से बाहर निकल कर रेड जोन हटाने की मांग करने लगे। उन्होंने कहा कि सब कुछ सामान्य हो जाने के बावजूद उन्हें घरों में पाबंद करके रख दिया गया है। इससे उन्हें कई परेशानियां बेवजह झेलनी पड़ रही हैं। रियासी नई बस्ती के रेड जोन घोषित किए इलाके के स्थानीय लोग शाम को अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इस दौरान उन्होंने शारीरिक दूरी बनाए रखी। लोगों ने बताया कि 12 मई को नई बस्ती के इसी इलाके के रहने वाले नगर परिषद के एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसी देर शाम को प्रशासन ने नई बस्ती के वार्ड नंबर 1 और 2 को रेड जोन घोषित कर मुख्य जगहों पर तारबंदी के साथ ही पुलिस की तैनाती कर दी थी। लोगों को अपने घरों में ही रहने के लिए कहा गया था। कर्मचारी के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के टेस्ट करवाए गए थे। उन सब की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। यहां स्थिति सामान्य हो चली है, उसके बावजूद लोगों को घरों में पाबंद कर रखा हैं। स्थिति के मद्देनजर लोगों ने अब तक जिला प्रशासन का पूरा सहयोग किया, लेकिन अब उन पर पाबंदी थोपी जा रही है। उन्होंने इस इलाके को रेड जोन से मुक्त करने की मांग करते हुए भारत माता के जय घोष लगाए।