जागरण में गूजें बाबा बर्फानी के जयघोष
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार रात को रियासी के महादेव मंदिर में किन्नर नीतू मियां द्वारा वाíषक जागरण का आयोजन करवाया गया। इसमें ं रात भर माता रानी और भगवान शिव का गुणगान हुआ।
संवाद सहयोगी, रियासी :
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार रात को रियासी के महादेव मंदिर में किन्नर नीतू मियां द्वारा वाíषक जागरण का आयोजन करवाया गया। इसमें ं रात भर माता रानी और भगवान शिव का गुणगान हुआ। किन्नर समाज सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। सरस्वती और गणेश वंदना से जागरण की शुरुआत हुई। उसके बाद भगवान गायकों ने भेंटें सुनाना शुरू किया तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भक्तजनों ने तालियों के साथ गायकों का साथ दिया। वही किन्नर समाज के भक्त नोट वर्षा कर भेंटों पर खूब थिरके। सुबह आरती के बाद प्रसाद वितरण कर जागरण संपन्न हुआ। इसी के साथ मंदिर में चार पहर की पूजा भी हुई। सुबह हवन में आहुति डालने के बाद दोपहर में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।