Move to Jagran APP

पीएचई कर्मियों की हड़ताल जारी, पेयजल संकट गहराया

स्थायी करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर पीएचई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। आंदोलनकारियों ने विभाग तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया। जिले में कई अन्य स्थानों पर भी पीएचई कर्मियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 01:43 AM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 01:43 AM (IST)
पीएचई कर्मियों की हड़ताल जारी, पेयजल संकट गहराया
पीएचई कर्मियों की हड़ताल जारी, पेयजल संकट गहराया

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर :

loksabha election banner

स्थायी करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर पीएचई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। आंदोलनकारियों ने विभाग तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया। जिले में कई अन्य स्थानों पर भी पीएचई कर्मियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। लगातार 12 दिन से जारी हड़ताल के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की आपूíत ठप हो गई है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले अस्थायी कर्मचारी 12 दिन से हड़ताल पर हैं। धरना, प्रदर्शन व नारेबाजी का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद अभी तक प्रशासन ने कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए कोई पहल नहीं की है। ऊधमपुर के कर्मचारियों ने एमएच चौक स्थित पीएचई परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वह 12 दिन से हड़ताल पर हैं। लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे साफ है कि न तो लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और न ही कर्मचारियों की मांगों को लेकर। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

उधर, रियासी में लंबित मांगों को लेकर पीएचई कर्मचारियों ने काम छोड़ हड़ताल को जारी रखते हुए विभागीय कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि दो ढाई दशक की सेवा के बाद भी कर्मचारियों को स्थायी न करना तथा 60 माह का बकाया जारी न किया जाना निंदनीय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.