पिछड़े वर्ग के लिए 370 हटाना साइन बोर्ड बदलने जैसा है: प्रो. काली दास
ऑल इंडिया बैकवर्ड कलास यूनियन द्वारा रविवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रोफेसर काली दास ने कहा कि केंद्र की सरकार ने राज्य से धारा 370 समाप्त कर दी है। परंतु यहां पर पिछड़े वर्ग के कानूनों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं किया गया वह कानून ऐसे ही बनाए गए है जैसे यहां की पिछली सरकारों ने बनाए थे। उन कानूनों में भाषाओं को भी जोड़ा गया है। जबकि उनका इस राज्य में कोई अस्सितत्व ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों यहां पर 30 केंद्रीय मंत्री भी आए उन्होंने गलत प्रकार का प्रचार किया।
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर :
ऑल इंडिया बैकवर्ड कलास यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रो. काली दास ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य से अनुच्छेद 370 समाप्त कर दी है। लेकिन यहां पर पिछड़े वर्ग के कानूनों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं किया गया। कानून ऐसे ही बनाए गए हैं जैसे यहां की पिछली सरकारों ने बनाए थे। उन कानूनों में भाषाओं को भी जोड़ा गया है। जबकि उनका इस राज्य में कोई अस्तित्व ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों यहां पर 30 केंद्रीय मंत्री भी आए और उन्होंने गलत प्रचार किया। पिछड़े वर्ग के लिए अनुच्छेद 370 समाप्त करना एक साइन बोर्ड बदलने जैसा है, इसके अतिरिक्त कुछ नही। उन्होंने मांग की कि यहां पर वहीं कानून बिना किसी छेड़छाड के लागू किए जाए जैसा की केंद्र में लागू है। इस अवसर पर सुनील दत्त, बोध राज, विजय मनहास, वकील अरुण कुमार सलारिया, सूरम चंद, पंच रमेश, ओम प्रकाश, खर्शीद अहंगर, सागर चंद, एमआर बैगड़ा, आंचल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।