बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाने के लिए डीसी किश्तवाड़ सम्मानित
संवाद सहयोगी किश्तवाड़ केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान क
संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए किश्तवाड़ के डीसी अंग्रेज सिंह राणा को सम्मानित किया गया। दिल्ली के अशोक होटल में एक समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के हाथों उन्हें अवार्ड मिला। इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के किश्तवाड़ के नोडल अधिकारी अनूप कुमार भी मौजूद थे।
जबसे यह अभियान शुरू हुआ है, तबसे किश्तवाड़ में इस पर काम चल रहा था और इसके प्रचार के लिए हर गांव, स्कूल-कॉलेज में जागरूकता शिविर लगाए गए। कर्मचारी दूरदराज के इलाकों में जाकर लोगों के अंदर जागरूकता लाए। उन्हें बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का मतलब क्या है। लोगों ने भी इस अभियान पर अमल किया। इसी के चलते किश्तवाड़ के डीसी अंग्रेज सिंह राणा के काम को सराहना मिली और दिल्ली बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान मिलने से जिले के लोग और सरकारी कर्मचारी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। किश्तवाड़ के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अंग्रेज सिंह राणा का बड़ा योगदान है।