सवा तीन घंटे में गुजरा अमरनाथ यात्रा का जत्था
जागरण संवाददाता ऊधमपुर अमरनाथ यात्रा के बुधवार को जम्मू से रवाना हुए दोनों जत्थे के सभी वा
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर: अमरनाथ यात्रा के बुधवार को जम्मू से रवाना हुए दोनों जत्थे के सभी वाहन सवा तीन घंटों में ऊधमपुर जिले की सीमा को पार कर गए।
बालटाल मार्ग से यात्रा करने वाले जत्थे में 1465 पुरुष, 654 महिलाएं, 10 बच्चों सहित कुल 2129 अमरनाथ श्रद्धालु थे। जो 36 बडे़ और 51 बड़े वाहनों और एक मोटर साइकिल पर सवार थे। 88 वाहनों वाले इस जत्थे का पहला वाहन 04.31 बजे और अंतिम वाहन सुबह 04.42 पर टिकरी से जिले की सीमा में प्रवेश हुआ।
जिले में यात्रा मार्ग को पार करने के बाद 6.10 पर इस जत्थे का पहला वाहन 06.10 पर और अंतिम वाहन 06.24 पर चिनैनी नाशरी सुरंग में दाखिल होकर जिला की सीमा को सुरक्षित पार कर गया।
वहीं पहलगाम वाले जत्थे में 2514 पुरुष, 591 महिलाएं, 25 बच्चे, 189 साधु व 38 साध्वियों को मिला कर कुल 3357 श्रद्धालु थे। यह 50 बसों और 77 छोटे व एक मोटरसाइकिल सहित कुल 133 वाहनों में सवार थे।जत्थे का पहला वाहन 05.52 बजे और अंतिम वाहन 06.02 बजे टिकरी से जिला में दाखिल हुआ और सुबह 07.17 बजे जत्थे का पहला वाहन और 07. 44 बजे अंतिम वाहन चिनैनी नाशरी सुरंग में प्रवेश कर जिला से पार चला गया।