श्रद्धा भाव से मनाया गणेश उत्सव
संवाद सहयोगी, रियासी : रियासी में गणेश उत्सव उत्साह व श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है। गणेश उ
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:47 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:47 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रियासी : रियासी में गणेश उत्सव उत्साह व श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव मंडली द्वारा ओपन एयर थिएटर में 13 सितंबर को मूíत स्थापित की गई थी। इसके बाद से हर रोज सुबह-शाम आरती की जाती है। उत्सव में विघ्नहर्ता के समक्ष माथा टेकने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मंडली के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कस्बे में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। 23 सितंबर को चिनाब नदी में मूíत का विसर्जन किया जाएगा। उधर, कस्बे के साथ लगते क्षेत्रों में भी बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों व मिस्त्रियों ने गणेशजी की मूíत स्थापित कर पूजा-अर्चना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें