'हम क्या कर सकते हैं, इस्तीफा देना है तो...'; आगा रुहुल्लाह के इस्तीफे पर फारूक अब्दुल्ला का दोटूक जवाब
फारूक अब्दुल्ला ने सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी के संभावित इस्तीफे पर कहा कि अगर कोई इस्तीफा देना चाहता है तो दे सकता है, हम कुछ नहीं कर सकते।
-1792449993358_m.webp)
आगा रुहुल्लाह के इस्तीफे पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला? फाइल फोटो
HighLights
फारूक अब्दुल्ला ने रुहुल्लाह के इस्तीफे पर टिप्पणी से परहेज किया।
कहा, "इस्तीफा देना है तो दे दें, हम क्या कर सकते हैं।"
विधानसभा नामांकन की खबरों को फिलहाल अटकलें बताया।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजनीति में सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी के संभावित इस्तीफे और विधानसभा में पांच सदस्यों के नामांकन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया दी।
आगा रुहुल्लाह मेहदी के संभावित इस्तीफे से जुड़े सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर कोई इस्तीफा देना चाहता है, तो वह दे। हम क्या कर सकते हैं? उनके इस बयान से साफ है कि उन्होंने इस मामले में किसी तरह की विस्तृत टिप्पणी करने से परहेज किया और निर्णय की जिम्मेदारी सीधे सांसद पर छोड़ दी।
पांच सदस्यों के नामांकन पर क्या बोले फारूक
वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से पांच सदस्यों के नामांकन की खबरों को उन्होंने फिलहाल अटकलें करार दिया। अब्दुल्ला ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। अलग-अलग स्तरों पर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं, लेकिन फिलहाल कुछ भी ठोस निकलकर सामने नहीं आया है। उन्होंने इन खबरों को अटकलें बताया।
