Move to Jagran APP

शीतलहर का प्रकोप जारी, हाईवे एकतरफा खुला रहा

जागरण संवाददाता, जम्मू : दो दिनों तक मौसम में हल्के सुधार के बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 02:26 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 02:26 AM (IST)
शीतलहर का प्रकोप जारी, हाईवे एकतरफा खुला रहा
शीतलहर का प्रकोप जारी, हाईवे एकतरफा खुला रहा

जागरण संवाददाता, जम्मू : दो दिनों तक मौसम में हल्के सुधार के बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बनने लगा है। वीरवार की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

मंगलवार की सुबह मौसम साफ था, लेकिन सूर्य निकलने के बाद जैसे ही धूप खिलने की संभावना बनने लगी तो बादलों ने सूर्यदेव को अपने आगोश में ले लिया। इसके बाद दिनभर धूप खिलने का इंतजार होता रहा, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। मौसम साफ रहने पर दिनभर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा खुला रहा।

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद पाला जमने की प्रकिया में कमी आई है, लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी है। न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से नीचे चल रहा है। हवा में नमीं बनी हुई है। ओस टपकने का सिलसिला जारी है। सुबह पेड़ों से पानी इस कदर टपक रहा होता है कि मानों हल्की बारिश हो रही हो। ओस के चलते सड़कें गीली होती हैं। पिछले दिनों हई बारिश के बाद कोहरा पड़ना भी कम हुआ है। बारिश को कृषि मौसम विशेषज्ञ महेंद्र ¨सह ने अच्छा बताया है। उनके अनुसार इस वर्ष अब तक मौसम बहुत अच्छा रहा है। बारिश और बर्फबारी भी समय पर हो रही है। इसका किसानों को जरूर लाभ होगा।

मंगलवार को राज्यभर में मौसम में सुधार हुआ। तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। जम्मू के अधिकतम तापमान में गिरावट जारी है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है। बनिहाल का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कटड़ा का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

कारगिल सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान जमाव ¨बदु से नीचे माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान माइनस 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेह का अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा। लेह में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बनने लगा है। 10 जनवरी की रात से बर्फबारी और बारिश की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.