कश्मीर में आज से बर्फबारी, जम्मू में बादल छाए रहेंगे
जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्यभर में पश्चिमी विक्षोभ के दबाव का असर दिखने लगा है। वादी के उच्च
जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्यभर में पश्चिमी विक्षोभ के दबाव का असर दिखने लगा है। वादी के उच्च पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई। गुलमर्ग समेत तमाम उच्च पर्वतीय इलाकों में ताजा बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। कश्मीर में धुंध और कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ। सुबह दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली तीन फ्लाइटें और जम्मू से श्रीनगर जाने वाली छह फ्लाइटें रद रहीं। दृश्यता कम होने पर शनिवार को फ्लाइटों की उड़ान के बारे में निर्णय लिया जाएगा। कोहरे के चलते जम्मू पहुंचने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। जम्मू से ट्रेनें समय पर रवाना हो रही हैं। शनिवार से कश्मीर में बर्फबारी शुरू होगी, जबकि जम्मू में बादल छाए रहेंगे। कश्मीर संभाग में बुधवार तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
शुक्रवार को गुलमर्ग में शाम पांच बजे तक छह इंच, सोनमर्ग में सात इंच, जबकि महागुंस टॉप के निकट 11 इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। श्रीनगर सहित निचले इलाकों में देर शाम तक मौसम शुष्क रहा, लेकिन आसमान घने बादलों से ढका रहा। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान वादी में सामान्य से भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। कश्मीर में दिनभर बादल छाए रहे। कोहरा और शीतलहर लोगों को परेशान करती रही। श्रीनगर का अधिकतम तापमान जम्मू के न्यूनतम तापमान से भी नीचे गिर गया। जम्मू में बादल छाए रहने के बावजूद तापमान सामान्य से ऊपर रहा। बटोत, बनिहाल और भद्रवाह में तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भारी गिरावट आई है। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र ¨सह ने बताया कि जम्मू में सोमवार को 10 फीसद, मंगलवार को 40 और बुधवार को 30 फीसद बारिश होने की संभावना है। बर्फ हटाने वाली मशीनें उपलब्ध करवाई, कर्मचारियों को ड्यूटी पर रहने के निर्देश
मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए प्रशासन ने वादी में सड़कों से बर्फ हटाने और बिजली-पानी की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए पूरी तैयारियां कर ली है। राष्ट्रीय राजमार्ग से बर्फ हटाने के लिए तमाम जिलों में दो-दो बर्फ हटाने वाली मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। आवश्यक सेवाएं बहाल रखने के लिए बिजली, सिंचाई, खाद्य व आपूर्ति विभागों के कर्मचारियों को ड्यूटी पर हाजिर रहने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने पहले ही बांडीपोर, कुपवाड़ा, बारामुला, बडगाम, शोपियां, कुलगाम व अनंतनाग के उच्च पवर्तीय इलाकों में हिस्मखलन की चेतावनी दी है। इन इलाकों में रहने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
जगह अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
श्रीनगर 3.7 -0.7 डिग्री सेल्सियस
पहलगाम 1.4, -10.3
गुलमर्ग -1.0, -10.0
लेह ्र 1.2, -15.6
कारगिल 2.0 -19.2
जम्मू 18.2 5.3
बनिहाल 7.2 0.7
बटोत 11.2, 0.2
भद्रवाह 11.8 -0.8
कटड़ा 15.8 6.3
--------