श्रीनगर में पेयजल संकट गहराया, सड़क पर उतरीं गुस्साई महिलाएं, लगाया जाम; कई इलाकों में थमी गाड़ियों की रफ्तार
श्रीनगर के बसंत बाग, हबाकदल और क्रालखुद इलाकों में पेयजल संकट से परेशान लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रशासन के ...और पढ़ें

श्रीनगर में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग। (फाइल फोटो)
HighLights
श्रीनगर के कई इलाकों में पेयजल संकट गहराया।
बसंत बाग, हबाकदल, क्रालखुद में लोगों ने किया विरोध।
प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर पानी की मांग की।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। श्रीनगर के कई इलाकों में पेयजल का संकट गहराने लगा है और इसकी अव्यवस्था के चलते लोग सड़कों पर उतर अपना गुस्सा व नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। शनिवार को श्रीनगर के बसंत बाग, हबाकदल और क्रालखुद इलाकों के लोगों ने पेयजल उपलब्ध न होने के चलते प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
भारी संख्या में उक्त इलाकों की महिलाओं ने पीने के पानी की भारी कमी के खिलाफ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
पानी की सप्लाई ठप होने पर सड़क पर उतरीं महिलाएं
प्रदर्शनकारियों ने क्रालखुद में सड़क ब्लाक करके गाड़ियों की आवाजाही रोक दी। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने पानी की सप्लाई में लंबे समय से रुकावट पर गुस्सा जताया और संबंधित अधिकारियों से तुरंत दखल देने की मांग की।
उन्होंने इस आवश्यक सेवा की कमी के कारण लोगों को हो रही मुश्किलों पर कड़ा गुस्सा जताया।
सड़क जाम से आसपास के इलाकों में भी ट्रैफिक प्रभावित
सड़क ब्लाक करने से उस्क इलाके के साथ साथ अन्य इलाकों में भी ट्रैफिक जाम हो गया।
प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभागों से इस संकट को हल करने और पीने के पानी की बिना रुकावट सप्लाई पक्का करने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की।
