विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: उड़ी जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 20 सितंबर को बंद रहेगा नेशनल हाईवे; इस रास्ते से करें सफर

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:47 PM (IST)

उड़ी नेशनल हाइवे 20 सितंबर 2026 को पहाड़ी काटने के काम के कारण अस्थायी रूप से बंद रहेगा। यात्रियों और ...और पढ़ें

उड़ी नेशनल हाइवे 20 सितंबर 2026 को रहेगा बंद। (फाइल फोटो)

उड़ी नेशनल हाइवे 20 सितंबर 2026 को रहेगा बंद(फाइल फोटो)

HighLights

  1. उड़ी नेशनल हाइवे 20 सितंबर 2026 को बंद रहेगा।

  2. पहाड़ी काटने के काम के कारण आवाजाही रोकी जाएगी।

  3. बंदी-पारनपिलन-डाची वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। उड़ी नेशनल हाइवे से सफर करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों के लिए अहम सूचना है। रविवार 20 सितंबर 2026 को उड़ी नेशनल हाइवे पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

यह फैसला सड़क किनारे चल रहे पहाड़ी काटने के काम को सुरक्षित तरीके से पूरा कराने के लिए लिया गया है।

उड़ी के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, हाइवे बंद रखने की अनुमति 53 आरसीसी (ग्रिफ) के ऑफिसर कमांडिंग के अनुरोध पर दी गई है।

निर्माण एजेंसी को निर्देश

निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि काम पूरा होते ही, जरूरी सुरक्षा जांच और साइट की सेफ्टी क्लीयरेंस मिलने के बाद हाइवे को तुरंत यातायात के लिए खोल दिया जाए।

आम लोगों, यात्रियों से अपील

प्रशासन ने इस दौरान आम लोगों, यात्रियों और परिवहन संचालकों से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए बंदी-पारनपिलन-डाची वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।

यात्रियों के लिए जरूरी है कि वे 20 सितंबर को उड़ी की ओर यात्रा करने से पहले अपना रूट प्लान कर लें ताकि हाइवे बंद होने के कारण उन्हें रास्ते में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।