विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बडगाम में व्यक्ति की रहस्यमय मौत पर बवाल, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Published: Fri, 02 Oct 2026 01:57 AM (IST)

बडगाम के चाडूरा में एक 44 वर्षीय व्यक्ति फैयाज अहमद वागे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद ...और पढ़ें

बडगाम में फैयाज अहमद की रहस्यमय मौत।

बडगाम में फैयाज अहमद की रहस्यमय मौत।

HighLights

  1. बडगाम में 44 वर्षीय फैयाज अहमद वागे की संदिग्ध मौत

  2. परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच की मांग

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक 44 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

चाडूरा के ब्रेनवार इलाके में शव मिलने के बाद मृतक के परिवार ने मौत को सामान्य मानने से इनकार करते हुए किसी अनहोनी की आशंका जताई है। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग को लेकर परिजनों ने प्रदर्शन भी किया।

मृतक की पहचान फैयाज अहमद वागे पुत्र गुलाम कादिर वागे निवासी हंगू सुरास्यार, चाडूरा के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि फैयाज की मौत संदिग्ध है और उन्हें आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने जांच एजेंसियों से घटना की तह तक पहुंचने और सच्चाई सामने लाने की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मौत के वास्तविक कारण को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।