विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज का मौसम: कश्मीर में बढ़ी ठंड, पहलगाम-गुलमर्ग में पारा शून्य से नीचे; श्रीनगर में भी बढ़ी ठिठुरन

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:00 AM (IST)

कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया ...और पढ़ें

आज का मौसम: कश्मीर में बढ़ी ठंड। सांकेतिक फोटो

आज का मौसम: कश्मीर में बढ़ी ठंड। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. पहलगाम और गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे।

  2. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज।

  3. घाटी के कई हिस्सों में हल्की बारिश से बढ़ी ठंड।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर में मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है। रविवार को घाटी के ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया, जबकि श्रीनगर में पारा 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कई इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे रहने और हल्की बारिश होने से ठंड का असर और बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के आंकड़ों के मुताबिक, घाटी के कई हिस्सों में सर्द मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।

वहीं, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में पारा माइनस 0.4 डिग्री तक लुढ़क गया। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे रहा। ऊंचाई वाले इन पर्यटन स्थलों पर तापमान का जमाव बिंदु से नीचे पहुंचना घाटी में बढ़ती ठंड का संकेत है।

श्रीनगर में कितना तापमान?

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य 3.8 डिग्री से 0.9 डिग्री कम है। इससे पहले दिन यहां अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री रहा, जो सामान्य 21 डिग्री से 2.9 डिग्री नीचे था।

वहीं, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री, कुपवाड़ा में 3.0 डिग्री और कोकरनाग में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री और कोकरनाग में 1.9 डिग्री नीचे रहा, जबकि कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था।

गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री

घाटी में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले दिन काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री, कुपवाड़ा में 18.2 डिग्री, कोकरनाग में 14.2 डिग्री और गुलमर्ग में महज 6.8 डिग्री रहा। पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य 17.9 डिग्री से 3.7 डिग्री कम था।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। कोकरनाग में 3.2 मिलीमीटर, पहलगाम में 0.2 मिलीमीटर, कुपवाड़ा में 0.6 मिलीमीटर और गुलमर्ग में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर में केवल बूंदाबांदी के निशान मिले।

जम्मू संभाग में भद्रवाह में 1.0 मिलीमीटर और बटोत में 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि पुंछ के राजपुरा में सबसे अधिक 8.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

दक्षिण कश्मीर में भी ठंड का असर

मौसम केंद्रों के आंकड़ों में श्रीनगर का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री और न्यूनतम 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। अवंतीपोरा में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री, जबकि शोपियां में माइनस 0.6 डिग्री रहा। पुलवामा में 0.7 डिग्री, कुलगाम में 3.1 डिग्री, गांदरबल में 3.2 डिग्री, बांदीपोरा में 3.7 डिग्री और बारामूला में 4.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

कुल मिलाकर, कश्मीर में रात के साथ दिन भी ठंडे बने हुए हैं। खासकर पहाड़ी पर्यटन स्थलों और दक्षिण कश्मीर के कुछ इलाकों में तापमान शून्य के करीब या उससे नीचे पहुंचने से सर्दी का असर बढ़ गया है।