कश्मीर में दो ग्रेनेड हमले, चार जवान घायल
आतंकवादियों ने अनंतनाग के काजीगुंड में सीआरपीएफ के गश्त दल पर ग्रेनेड से हमला किया। काजीगुंड हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने लेते हुए और हमलों की धमकी दी है।
श्रीनगर, [एएनआई ]। दक्षिण कश्मीर में ग्रेनेड अटैक हुआ है। आतंकवादियों ने अनंतनाग के काजीगुंड में सीआरपीएफ के गश्त दल पर ग्रेनेड से हमला किया। इसमें CRPF के 4 जवान घायल हुए हैं।
आतंकियों ने सोमवार को कश्मीर में चार घंटे के अंतराल में सीआरपीएफ पर दो ग्रेनेड हमले किए। पहला हमला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित काजीगुंड और दूसरा अनंतनाग के मट्टन में हुआ। इसमें चार जवान घायल हो गए। दोनों हमलों के बाद भाग निकले आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चला रखा है।
काजीगुंड हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने लेते हुए और हमलों की धमकी दी है। दोपहर बाद करीब चार बजे काजीगुंड में मुख्य बाजार से सीआरपीएफ की 163वीं वाहिनी के जवानों का एक दल नियमित गश्त पर था। इसी दौरान आम लोगों की भीड़ में छिपे बैठे आतंकियों ने जवानों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड जवानों के पास जोरदार धमाके के साथ फटा और चार जवान जख्मी हो गए।
धमाके के फौरन बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच, आतंकी भी भाग निकले। इसके बार देर शाम करीब आठ बजे आतंकियों ने मट्टन में सीआरपीएफ की 96 बटालियन के कैंप पर भी ग्रेनेड फेंका। इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें: सोपोर में लश्कर के दो आतंकी ढेर, दो एके 47 बरामद
J&K: Four jawans injured after terrorists lobbed grenade on CRPF patrolling party in Anantnag's Qazigund (visuals deferred) pic.twitter.com/ijxgKswOjV— ANI (@ANI) September 4, 2017