कश्मीर में गूंजेगी तलवारों की खनक, श्रीनगर में 800 खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर; 29 सितंबर से 10वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप
श्रीनगर 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10वीं नेशनल सीनियर गतका चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इसमें देश भर से लगभग ...और पढ़ें

श्रीनगर में होगा 10वीं नेशनल सीनियर गतका चैंपियनशिप का आयोजन। (फाइल फोटो)
HighLights
10वीं नेशनल सीनियर गतका चैंपियनशिप श्रीनगर में आयोजित होगी।
29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक इंडोर स्टेडियम में चलेगा आयोजन।
देशभर से लगभग 800 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया और जम्मू-कश्मीर गतका एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 10वीं नेशनल सीनियर गटका चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक श्रीनगर के इंडोर स्टेडियम में चलेगी।
इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 800 प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी से आयोजन में न केवल रोमांच बढ़ेगा, बल्कि अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों को एक-दूसरे से सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा।
आयोजकों के मुताबिक, चैंपियनशिप का उद्देश्य पारंपरिक मार्शल आर्ट गतका को बढ़ावा देना और इसे राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षण, कौशल विकास और ज्ञान साझा करने से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
गतका केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और कौशल से जुड़ी पारंपरिक मार्शल आर्ट है। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता को उभरते खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है। आयोजन के जरिए नई प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने पर भी जोर रहेगा।
श्रीनगर में देशभर के खिलाड़ी जुटेंगे
श्रीनगर में देशभर के खिलाड़ियों के जुटने से खेलप्रेमियों में भी उत्साह है। तीन दिनों तक इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा, कौशल और खेल भावना का खास नजारा देखने को मिलेगा।
