Move to Jagran APP

Srinagar News: डल झील में आंधी से डोलने लगे शिकारे, 21 पर्यटकों को किया गया रेस्‍क्‍यू

Srinagar News डल झील में आंधी से शिकारे डोलने लगे हैं। झील में फंसे सभी 21 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया। शिकारावालों को भी सुरक्षित निकाला गया है। पुलिस ने लोगों को मौसम की अनुकूल परिस्थितियां ना होने पर झील के अंदर जाने से बचने की सलाह दी है।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaPublished: Tue, 30 May 2023 08:44 AM (IST)Updated: Tue, 30 May 2023 08:44 AM (IST)
Srinagar News: डल झील में आंधी से डोलने लगे शिकारे, 21 पर्यटकों को किया गया रेस्‍क्‍यू
डल झील में आंधी से डोलने लगे शिकारे, 21 पर्यटकों को किया गया रेस्‍क्‍यू

जागरण टीम, श्रीनगर/जम्मू: श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील के शिकारे तेज आंधी में सोमवार को फिर डोलने लगे। जान आफत में देख पर्यटकों ने मदद के लिए शोर मचाया तो पुलिस की टीम उन्हें बचाने के लिए साजो-सामान के साथ उतर पड़ी। झील में फंसे सभी 21 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया। शिकारावालों को भी सुरक्षित निकाला गया है। पुलिस ने लोगों को मौसम की अनुकूल परिस्थितियां ना होने पर झील के अंदर जाने से बचने की सलाह दी है।

loksabha election banner

दो जून तक वर्षा के आसार

कश्मीर समेत प्रदेश में दो जून तक वर्षा के आसार हैं। इस दौरान तेज आंधी भी चल सकती है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में काफी वर्षा होगी। सोमवार को भी दोपहर तक मौसम शुष्क था। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में धूप भी छाई हुई थी। श्रीनगर की डल झील में सोमवार दोपहर बाद पर्यटक शिकारे की सैर का आनंद ले रहे थे। दोपहर बाद मौसम ने तेजी से करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई।

बीच झील में खुद को फंसा देख पर्यटकों ने मांगी मदद

इसके कारण शिकारे डोलने लगे। इनके झील में पटलने का खतरा बढ़ गया। बीच झील में खुद को फंसा देख पर्यटकों ने मदद के लिए शोर मचाया। शिकारावालों ने भी मदद के लिए पुलिस के बचाव दल से संपर्क किया। सूचना मिलते ही रिवर पुलिस विंग ने अपनी स्पीड बोट झील में दौड़ा दी। इस दौरान 21 पर्यटकों को और शिकारा वालों को सुरक्षित बचा लिया। श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों में शाम को काफी वर्षा हुई है।

कई गांवों में ओलावृष्टि की भी सूचना मिली

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम व अनंतनाग के कई गांवों में ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 23.9 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में अभी कड़ाके की ठंड है। यहां अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनततम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के मौसम में कुछ दिन छोड़कर हो रही वर्षा से मौसम सुहाना है।

जम्मू में सुबह हल्के बादल थे, लेकिन दोपहर को धूप निकल आई। शाम को घने बादल छा गए और बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया। जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में भी हल्की बारिश हुई। जम्मू का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम पर 35.2 पर ही रहा। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.