PM मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया श्रीनगर, दीये जलाकर लोगों ने दी शुभकानाएं; हाथ में मोमबत्ती लिए लाल चौक पर जुटी भीड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर धूमधाम से मनाया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई।
-1789662348370_m.webp)
PM मोदी के जन्मदिन पर लाल चौक पर जुटी भीड़। फोटो जागरण
HighLights
प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन लाल चौक, श्रीनगर में मनाया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह आयोजन लाल चौक में बदलते सामाजिक-राजनीतिक माहौल का प्रतीक।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर वीरवार को श्रीनगर का ऐतिहासिक लाल चौक एक खास आयोजन का गवाह बना। शहर के इस प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के मौके पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी देखने को मिली।
लाल चौक जैसे स्थान पर हुआ यह आयोजन इसलिए भी चर्चा में रहा, क्योंकि यह इलाका लंबे समय तक जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक हलचलों और तनाव से जुड़ी खबरों का केंद्र रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर जम्मू-कश्मीर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने की घोषणा की है। इसके तहत रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, युवा गतिविधियां और जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए ‘सेवा सेतु’ जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

दीये और रोशनी से श्रीनगर को सजाने की योजना
लाल चौक का समारोह ऐसे समय हुआ, जब श्रीनगर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर पार्टी स्तर पर कई गतिविधियां आयोजित की गईं। जन्मदिन से जुड़े आयोजनों के साथ दीये और रोशनी से श्रीनगर को सजाने की भी योजना थी। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी व्यापक अभियान का एक हिस्सा बताया गया है।
हाथों में मोमबत्ती लिए प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्थानीय निवासी तारिक मीर, इरफान डार ने कहा कि लाल चौक में किसी राजनीतिक आयोजन का होना अब नई बात नहीं है, लेकिन मौजूदा दौर में ऐसे आयोजनों में दिखाई देने वाली सार्वजनिक भागीदारी घाटी में बदलते सामाजिक और राजनीतिक माहौल शहर के सार्वजनिक जीवन में आए बदलाव की एक तस्वीर जरूर पेश करता है।

इसी दिन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के पलाश और परीशा चिल्ड्रन होम्स के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया और उन्हें स्कूल बैग, स्पोर्ट्स किट व मिठाइयां वितरित कीं। इसके बाद उन्होंने बेमिना स्थित चिल्ड्रन हॉस्पिटल का भी दौरा किया।
