विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Srinagar Crime: दुष्कर्म का विरोध किया तो देवर ने की तौलिये से गला दबाकर भाभी की हत्या, गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Wed, 11 Jan 2023 10:41 AM (IST)

दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले में एक विवाहिता की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला के ...और पढ़ें

दुष्कर्म का विरोध करने पर गला घोंट की भाभी की हत्या
दुष्कर्म का विरोध करने पर गला घोंट की भाभी की हत्या

संवाद सहयोगी, श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले में एक विवाहिता की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस का दावा है कि यह महिला के देवर अल्ताफ अहमद ने की थी। पुलिस के अनुसार आरोपित ने अपनी भाभी का दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। भाभी द्वारा प्रतिरोध करने पर उसने गला घोंठकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गत आठ जनवरी शाम 5:30 बजे पांपोर पुलिस को सूचना मिली थी कि 35 वर्षीय रोजी जान पत्नी मुजफ्फर अहमद गनई निवासी कदलाबल को पांपोर अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। मृतका के गले व चेहरे पर जख्मों के निशान थे।

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। पुलिस ने मृतका के पति, ननद व उसके दो देवरों से पूछताछ की। पूछताछ में एक देवर अल्ताफ अहमद ने कई बार बयान बदल लिए। सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

पेशे से ड्राइवर है आरोपित

पुलिस के अनुसार पेशे से ड्राइवर अल्ताफ यह वारदात उस समय की जब उसकी भाभी घर में अकेली थी। पुलिस के अनुसार महिला पति मुजफ्फर भी ड्राइवर है। वह किसी काम से काम बाहर गया हुआ था। उसकी 11 वर्षीय बेटी दोपहर को पास ही में अपने ननिहाल चली गई थी।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि शाम चार बजे वह अपनी गाड़ी की बैटरी का चार्जर लेने घर आया तो भाभी को अकेला पाया। इसके बाद उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की।

बेलन के वार से किया बेहोश

महिला ने दुष्कर्म का विरोध करते हुए ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपित ने बेलन से सिर पर प्रहार कर दिया। इससे महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपित ने तौलिये से गला घोंटकर मार डाला। शव पर कंबल डालकर वह भाग गया। शाम पांच बजे महिला की बेटी घर लौटी तो मां को जमीन पर पड़ा देखकर शोर मचाया।

आरोपी के अनुसार भतीजी द्वारा फोन पर सूचित किए जाने पर वह घर आ गया था। किसी को शक न हो इसलिए वह अपने भाई और पड़ोसियों के साथ अस्पताल तक गया था। पुलिस थाना प्रभारी सुहैल अहमद ने कहा कि आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।