अब आतंकियों का बचना नामुमकिन! चिनार कोर HQ में सेना कमांडर ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ बनाई विंटर स्ट्रैटजी
सेना के उत्तरी कमान के कमांडर ने श्रीनगर में उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक कर सर्दियों के लिए आतंकवाद विरोधी रणनीति की ...और पढ़ें
-1791077008209_m.webp)
सर्दियों में घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों को रोकने का बना प्लान।
HighLights
सेना कमांडर ने श्रीनगर में उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की
सर्दियों के लिए आतंकवाद विरोधी विंटर स्ट्रैटजी पर चर्चा हुई
घुसपैठ रोकने और खुफिया तंत्र मजबूत करने पर जोर दिया गया
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में घाटी में मौजूदा सुरक्षा परिदय का जायजा लेते हुए, सर्दियों के दौरान आतंकियों के खिलाफ अपनायी जाने वाली विंटर सट्रेटजी पर भी चर्चा की।
उन्होंने सभी संबधित सुरक्षा एजेंसियों पर व्यापक समन्वय को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए सुनियोजित तरीके से आतंकरोधी अभियान जारी रखने को कहा। उन्होंने खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने और सभी सूचनाओं के रियल टाइम आदान प्रदान को सुनिश्चित बनाने के लिए भी कहा।
आतंकी गतिविधियों पर की चर्चा
चिनार कोर मुख्यालय में हुई इस बैठक में जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात, पुलिस के सभी संबधित वरिष्ठ अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, श्रीनगर में तैनात केंद्रीय अर्धसैन्यबलों के वरिष्ठ अधिकािरयों के साथ साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में कश्मीर घाटी के समग्र सुरक्षा परिदृश्य, एलओसी की मौजूदा स्थिति, एलओसी के पार पाकिस्तानी सेना व आतंकी संगठनों द्वारा सर्दियों के दाैरान कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में तेजी लाने के खुफिया इनपुट , आतंकी भर्ती रोकने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
चौकसी बढ़ाने का लिया निर्णय
संबधित अधिकारियों ने बताया कि बैठक में पीरपंजाल समेत प्रदेश के सभी उच्च पर्वतीय इलाकों में उन सभी दर्राें और रास्तों पर चौकसी बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया, जिनका इस्तेमाल आतंकियों द्वारा किए जाने की संभावना है। बैठक में खुफिया इनपुट की निरंतर समीक्षा करने और उसके आधार पर समन्वित कार्रवाई की योजना को भी तय किया गया।
उन्होंने बताय कि बैठक में प्रदेश में बचे खुचे आतंकियों औरउनके साथियों के खिलाफ जारी अभियान की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा हुई है।
