श्रीनगर एयरपोर्ट पर अब शाम 5 बजे के बाद भी भर सकेंगे उड़ान, विंटर का नया शेड्यूल जारी; समय देखकर ही निकलें यात्रा पर
श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब शाम 5 बजे के बाद भी उड़ानें संचालित हो सकेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत ...और पढ़ें
-1792458687073_m.webp)
श्रीनगर एयरपोर्ट पर अब शाम 5 बजे के बाद भी भर सकेंगे उड़ान। फाइल फोटो
HighLights
श्रीनगर एयरपोर्ट पर शाम 5 बजे के बाद उड़ानें शुरू।
सर्दियों के शेड्यूल से पहले उड़ान प्रतिबंध हटाया गया।
यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रा में लचीलापन मिलेगा।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एयरपोर्ट प्रशासन ने उड़ानों के संचालन पर लगी उस पाबंदी को हटा दिया है, जिसके तहत विमान केवल सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ही संचालित हो सकते थे। अब परिचालन संबंधी जरूरतों के अनुसार शाम 5 बजे के बाद भी उड़ानें संचालित की जा सकेंगी।
श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सर्दियों के नए शेड्यूल से पहले यह प्रतिबंध हटाया गया है। नया विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर से लागू होगा।
अधिकारी के मुताबिक, एयरलाइंस श्रीनगर आने और यहां से रवाना होने वाली देर शाम की उड़ानों के लिए स्लॉट दाखिल कर रही हैं। इससे सर्दियों के दौरान हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने और यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में अधिक लचीलापन मिलने की उम्मीद है।
घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट
शाम के समय उड़ानों की सुविधा बढ़ने से उन यात्रियों को खास राहत मिल सकती है, जिन्हें सीमित समय के कारण अपनी यात्रा तय करने में परेशानी होती थी। हालांकि, देर शाम की उड़ानों का संचालन परिचालन संबंधी जरूरतों पर निर्भर करेगा।
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले संबंधित एयरलाइन से अपनी उड़ान का समय जरूर जांच लें, ताकि किसी बदलाव के कारण उन्हें परेशानी न हो।
